छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : शासकीय कार्यों पर पड़ेगा असर

रायपुर. नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. ऐसे में राजस्व समेत अन्य शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है. संघ का कहना है कि घटना के विरोध में बीते 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश है. ऐसे गंभीर मामलों में अगर तत्काल कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों के मनोबल कमजोर होगा और भय का माहौल बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *